मिस ग्लोरिफिक बिहार साक्षी शर्मा का हुआ सम्मान, युवतियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

गढ़हरा दर्पण परिवार ने मिस बिहार साक्षी शर्मा को किया सम्मानित

Begusarai News : बेगूसराय की बेटी और मिस बिहार साक्षी शर्मा को गढ़हरा दर्पण परिवार ने सम्मानित किया। जानिए उनकी सफलता की कहानी और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

Begusarai News : गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता में 'मिस ग्लोरिफिक बिहार 2026' का खिताब जीतने वाली बेगूसराय की साक्षी शर्मा को सम्मानित किया गया. अभेदानंद आश्रम भवन, आर्य समाज मंदिर, बरौनी परिसर में आयोजित समारोह में अतिथियों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

लक्ष्य तय कर निरंतर संघर्ष करने की दी सीख

मुख्य अतिथि साक्षी शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य होना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर लगातार संघर्ष करता है तो सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने युवाओं, विशेषकर लड़कियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया.

बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील

कार्यक्रम में पटना कॉलेज की डॉ. मयूराक्षी रानी, रंग समूह प्ले स्कूल की प्राचार्या लवली कुमारी, वीणा सिंह, पारसमणि, विक्टोरिया, सौम्या सज्जन और अर्पिता ने अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने अभिभावकों से बेटियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया.

सफलता के बाद जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं

गढ़हरा दर्पण परिवार के सदस्य मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार सिंह ने किया. जनवादी लेखक संघ के प्रदेश सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने देना चाहिए. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी बड़ा सम्मान मिलने के बाद उसे बनाए रखना और भी बड़ी जिम्मेदारी होती है. आर्य समाज के जिला प्रधान शिवजी आर्य ने निष्ठा और निरंतर तैयारी को सफलता की कुंजी बताया.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

मिस इंडिया बनने की कामना

समारोह के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी फूलना राय, कर्मचारी संगठन के राज्य उपाध्यक्ष रामानंद सागर, प्रेम आर्यन, संतोष आर्य, आचार्य गोविंद आर्य सहित अन्य लोगों ने साक्षी शर्मा को सम्मानित किया. उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर 'मिस इंडिया' का खिताब जीतने की कामना की. कार्यक्रम में साक्षी शर्मा के माता-पिता बबीता शर्मा और डॉ. जगदीश शर्मा भी मौजूद रहे.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद

साक्षी शर्मा का परिचय

साक्षी शर्मा ने मैट्रिक तक की शिक्षा सेंट पॉल्स स्कूल, बेगूसराय से आईसीएसई बोर्ड के तहत प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड से रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान विषयों के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की. विज्ञान ओलंपियाड में उन्होंने राज्य स्तर पर 91वीं रैंक हासिल की. वर्तमान में वह विमानन प्रशिक्षक (एविएशन इंस्ट्रक्टर) के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस में लीड फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं. उन्होंने 'मिस पटना 2025' और 'मिस ग्लोरिफिक बिहार 2026' का खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा हेल्पेज इंडिया, कैंसर एड सोसाइटी और मुस्कुराहट फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के लिए सामाजिक कार्यों और धन संग्रह अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. भविष्य में वह एमबीए कर अपने पेशेवर और सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने की योजना बना रही हैं.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन