राष्ट्रव्यापी पदयात्रा को सफल बनाने पर भाकपा अंचल परिषद की बैठक, 'दिल्ली चलो' का आह्वान
बैठक में उपस्थित भाकपा कार्यकर्ता
Begusarai News : भगवानपुर में भाकपा अंचल परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एक सितंबर को दिल्ली चलो आंदोलन और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चर्चा की गई।
Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड के मेहदौली स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा अंचल परिषद की बैठक बुधवार को राम प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत अंचल मंत्री अशोक राय द्वारा कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई. इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई.
'दिल्ली चलो' अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी टोले और मोहल्लों तक पदयात्रा के माध्यम से 'एक सितंबर को दिल्ली चलो, बदलाव जरूरी है' का संदेश पहुंचाया जाएगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और दिल्ली चलने का आह्वान किया.
Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद
जनकोष में सहयोग के लिए जताया आभार
जिला नेता प्रताप नारायण सिंह ने अंचल परिषद के सदस्यों द्वारा जनकोष के रूप में जिला केंद्र को एक लाख रुपये का सहयोग देने पर धन्यवाद दिया. उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों से एक सितंबर को दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की.
Also Read : नवादा: बिहार की बेटी की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव; जानिए क्या है मामला
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में सुशील कुमार महतो, संजय कुमार, बिंदेश्वरी महतो, राम दयाल राय, राम सदन, चितरंजन चौधरी, विजय चौधरी, उचित तांती, कामदेव, मुकेश, मदन, राम विलास पासवान, निर्वाण प्रसाद यादव सहित दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










