1 सितंबर के 'दिल्ली चलो' अभियान को लेकर भाकपा की बैठक, बेगूसराय से पांच हजार लोगों की भागीदारी का दावा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल भाकपा नेता

Begusarai News : भाकपा ने 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया है। बेगूसराय जिला परिषद की बैठक में मोदी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन और जन समस्याओं को लेकर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह ने की. इस दौरान 1 सितंबर को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' अभियान और राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

विभिन्न जन मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है अभियान

बैठक में भाकपा के जिला सचिव एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने बताया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है, जबकि 20 अगस्त तक जनजागरण और जन लामबंदी का कार्यक्रम जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवानों पर दमन, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर रोक, युवाओं को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता, किसानों के लिए एमएसपी लागू करने, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, भ्रष्टाचार एवं अपराध पर नियंत्रण, भूमिहीनों को जमीन और आवास, मनरेगा को प्रभावी बनाने तथा अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 1 सितंबर को संसद भवन के लिए 'दिल्ली चलो' अभियान आयोजित किया जाएगा.

बेगूसराय से पांच हजार लोगों के शामिल होने का दावा

अवधेश कुमार राय ने कहा कि पार्टी के इस अभियान में बेगूसराय जिले से लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read : नवादा: रजौली विद्युत प्रमंडल ने शुरू किए 2 फ्यूज कॉल सेंटर, फोन पर शिकायत दर्ज होते ही होगी कार्रवाई

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य मंत्री रामनरेश पांडे ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है और लोकतांत्रिक ताकतों को एक मंच पर आने की जरूरत है.

कई नेता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व विधायक रामरतन सिंह, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र सहनी, राजकिशोर सिंह, मनोज पटेल, संजीव कुमार सिंह, सत्यनारायण महतो, भूषण सिंह, अमरेश कुमार, प्रदीप चिंटू सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : सावन में अनोखी शिवभक्ति: जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय स्केटिंग करते हुए देवघर रवाना, काशीचक में भव्य स्वागत


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन