कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में बलिया में निकला कैंडल मार्च
कैंडल मार्च में शामिल कर्मी
Begusarai News : बलिया में डेहरी-डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई।
Begusarai News : डेहरी स्थित डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय विमल कुमार की हत्या के विरोध में मंगलवार की देर शाम बलिया नगर परिषद क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च शक्तिचौरा मंदिर से शुरू होकर नगर परिषद कार्यालय तक निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. सभी ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की मांग की.
दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की उठी मांग
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हत्या के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की.
Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
कार्यपालक पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अविनाश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. उन्होंने स्वर्गीय विमल कुमार के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने तथा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जल्द खुलासा करने की मांग की.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कैंडल मार्च में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद जावेद अख्तर, छात्र नेता पीयूष कुमार, नितीश कुमार, छोटू कुमार, सफाई इंस्पेक्टर शशि यादव, नगर आमीन संजीव कुमार, राजेश कुमार, रामवीर कुमार, मनीष शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










