पोखर में डूबने से सब्दलपुर गांव के युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
Begusarai News : साहेबपुरकमाल के सब्दलपुर गांव में पोखर में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Begusarai News : साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव स्थित पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सब्दलपुर निवासी स्वर्गीय मनोहर सिंह के 31 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
रातभर तलाश के बाद गोताखोर ने बरामद किया शव
परिजनों ने बताया कि बिट्टू कुमार मंगलवार की रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. बुधवार सुबह फिर से ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान लोगों को आशंका हुई कि वह गांव के पोखर में डूब गया होगा. इसके बाद गोताखोर को बुलाया गया. गोताखोर ने झग्गर की मदद से खोजबीन की, जिसमें बिट्टू का शव फंस गया और उसे बाहर निकाला गया.
फिसलकर पोखर में गिरने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार, बिट्टू कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था. आशंका जताई जा रही है कि वह शौच के लिए पोखर की ओर गया होगा. लगातार बारिश के कारण जमीन फिसलन भरी होने से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए