जनगणना के लिए मिले सामान से खुश नहीं शिक्षक, खर्च करने पड़ रहे अपने पैसे

Published by :kumarsuryakant
Published at :08 May 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
begusrai news

सांकेतिक तस्वीर

Begusarai News: भारत में जनगणना 2027 का काम जोर-शोर से शुरू हो चुका है. जिसके तहत बेगूसराय के मटिहानी ब्लॉक में भी जनगणना कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. हालांकि, जनगणना में शामिल शिक्षकों ने भारत सरकार की तरफ से दिए गए सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News: (नारायण कुमार की रिपोर्ट) भारत की जनगणना 2027 को लेकर बेगूसराय के मटिहानी ब्लॉक में युद्ध स्तर पर शिक्षकों के द्वारा जनगणना कार्य किया जा रहा है. शिक्षकों ने विरोध जताते हुए कहा कि 2 मई से 31 मई तक जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि 6,30 से 9:30 बजे तक विद्यालय का कार्य करेंगे. उसके बाद जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

जनगणना में शामिल शिक्षकों ने सामान की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

शिक्षकों ने बताया कि इस बार जनगणना कार्य करने के लिए भारत सरकार की तरफ से जो सामान दिए गए है उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है. उन्होंने बताया कि 2 मई से जनगणना का कार्य शुरू है और भारत सरकार के द्वारा 8 मई से जनगणना से जुड़े सामान दिए जा रहे है. जो घटिया किस्म की है. बैग छोटा, मार्कर खराब, कलम खराब, एक पेज पर आई कार्ड हाथ से लिखा हुआ, एक टोपी दिया गया है.

शिक्षक अपने खर्च पर खरीद रहे मार्कर और पेन

उन्होंने कहा कि 10 घर गणना करने के बाद मारकर टूट जाता है अधिकतर शिक्षकों ने अपने पैसे खर्च कर मार्कर और कलम खरीद कर जनगणना कार्य कर रहे हैं.

इस बारे में जनगणना चार्ज पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना का कार्य करने के लिए सामग्री पटना से ही भेजा गया है जिला और ब्लॉक द्वारा खरीदारी नहीं की गई है. जो ऊपर से सामग्री दी गई है. हम लोग वही सामान दे रहे हैं.

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन