सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Published by :MANISH KUMAR
Published at :08 May 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर पोखर के समीप बीते 26 अप्रैल को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर पोखर के समीप बीते 26 अप्रैल को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसकी पहचान घाघरा वार्ड नौ निवासी संजीत पासवान के 24 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है. मृतक के परिजन ने बताया कि बीते 26 अप्रैल को मधुआ सिमाना टोले में शादी समारोह था. शादी के लिए कुछ सामान खरीदने करीब दस बजे रात्रि में बखरी के लिए निकले थे. इसी दौरान शिवनगर पोखर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. उस वक्त बाइक पर एक अन्य युवक डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा मोहनपुर निवासी कालेश्वर पासवान के 28 वर्षीय सुशील कुमार भी साथ बाजार जा रहे थे. घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी.आनन-फानन में दोनों को बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान 29 अप्रैल को सुशील कुमार की मौत हो गयी थी. वहीं सचिन कुमार की स्थिति लगातार गंभीर बनी रही. डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, जहां हिमालय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया. मृतक सचिन की शादी बीते साल 26 मार्च 2025 को हुई थी. उनकी पत्नी रूपम कुमारी (22 वर्ष) तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही हैं.पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है. मृतक युवक ही अपने-अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे और उन्हीं की कमाई से घर का खर्च चलता था.घटना पर स्थानीय सरपंच रामचंद्र पासवान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी, वार्ड प्रतिनिधि बिजलेश पासवान, अनिल पासवान, मुन्ना पासवान, डॉ महेंद्र महतो, शिक्षक पुष्कर परितोष, फुलचन पासवान, लखन पासवान, सहदेव पासवान एवं इंदल पासवान समेत कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही सरकार एवं प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन