बेगूसराय में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक, मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र का भव्य स्वागत, खनन विभाग की ट्रांजिट पास व्यवस्था पर ट्रक मालिकों ने जताई आपत्ति
मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र का स्वागत करते लोग
Begusarai News : बेगूसराय में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक, प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा. जीरोमाइल में आयोजित बैठक में ट्रक मालिकों ने रखीं आईएसटीपी व्यवस्था की समस्याएं. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बेगूसराय से बिपिन राज की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को जीरोमाइल में आयोजित बैठक में पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेन्द्र का भव्य स्वागत किया. बैठक में ट्रक मालिकों ने खनन विभाग द्वारा लागू इंटर स्टेट ट्रांजिट पास व्यवस्था के तहत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा. जिला ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आइएसटीपी पोर्टल की तकनीकी खामियों, सर्वर की धीमी गति तथा अन्य प्रशासनिक कारणों के बावजूद वाहन मालिकों एवं चालकों पर गलत ढंग से जुर्माना लगाया जा रहा है.
बिना जांच कार्रवाई पर नाराजगी, ट्रांसपोर्टरों ने जताया असंतोष
जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि कई मामलों में बिना उचित जांच-पड़ताल के कार्रवाई की जा रही है.जिससे वाहन मालिकों में असंतोष व्याप्त है. उन्होंने आगे अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान व्यवस्था में कई व्यावहारिक कठिनाइयां हैं.जिनका समाधान आवश्यक है. उन्होंने मांग अपनी मांग रखते हुए कहा कि आइएसटीपी कानून एवं उससे संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा कर ट्रक मालिकों और चालकों को राहत प्रदान की जाए.
ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की शिकायतों पर सरकार गंभीर: मंत्री
इस पर पथ निर्माण मंत्री ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ट्रक मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा. संगठन के पदाधिकारी एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराएं.ज्ञापन प्राप्त होने के बाद वे खनन मंत्री से वार्ता कर संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक कराने का प्रयास करेंगे ताकि समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके. मंत्री ने कहा कि सरकार सभी हितधारकों की बात सुनने के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी व्यावहारिक सुझाव होंगे, उन्हें संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा.इस अवसर पर जिला ट्रक ऑनर्स के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संरक्षक रामनारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षदीपनारायण सिंह, कानूनी सलाहकार राम सेवक सिंह,अंजनी सिंह, कुंदन कुमार, अमित कुमार, मुकुंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
Also Read : लापता बच्चियों की तलाश में पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










