व्यवसायी हत्याकांड में दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार

Updated at : 30 May 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी हत्याकांड में दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार

वीरपुर : थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में मंगलवार को व्यवसायी पृथ्वीचंद्र चौधरी का अपहरण के बाद की गयी हत्या के विरोध में क्षेत्रीय व्यवसायियों ने वीरपुर बाजार ,सुरहा चौक, वीरपुर पुल चौक, नौला बाजार, मुजफ्फरा बाजार बंद रखा. व्यवसायी का शव मंगलवार की देर रात वीरपुर बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही ग्रामीणों […]

विज्ञापन

वीरपुर : थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में मंगलवार को व्यवसायी पृथ्वीचंद्र चौधरी का अपहरण के बाद की गयी हत्या के विरोध में क्षेत्रीय व्यवसायियों ने वीरपुर बाजार ,सुरहा चौक, वीरपुर पुल चौक, नौला बाजार, मुजफ्फरा बाजार बंद रखा. व्यवसायी का शव मंगलवार की देर रात वीरपुर बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े दिये गये ऐसे जघन्य घटना से आंखें नम थी तो प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी स्पष्ट झलक रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि सूचना के तुरंत बाद यदि पुलिस हरकत में आती तो व्यवसायी को बचाया जा सकता था. सुबह से ही व्यवसायी के आवास पर ढांढस बंधाने के लिए जनप्रतिनिधियों का लगा रहा तांता.
बुधवार की सुबह पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, बेगूसराय के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल,पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता,भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार विरेश, कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार टूल्लू, जयसवाल संघ के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, डॉ राजेश जायसवाल, संघ के प्रखंड सचिव पंकज कुमार चौधरी के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया. इन लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का भरोसा परिजनों को दिलाया.
अपने पिता की हत्या की सूचना मिलने पर मंगलवार की देर रात मोतिहारी में कार्यरत पुत्र डाॅ गुंजन कुमार एवं रक्षा मंत्रालय में पदस्थापित अभियंता रंजन कुमार पहुंच गये थे. लेकिन दिल्ली में पीओ के पद पर पदस्थापित एवं किशनगंज में डेंटल चिकित्सक दोनोंं पुत्रवधू के आने के बाद शाम पांच बजे शव यात्रा सिमरिया घाट के लिए निकाला गया.
एसपी के आदेश पर टीम हुई थी गठित
ज्ञात हो कि 28 जून 2019 को दिन-दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने वीरपुर के गल्ला व्यवसायी पृथ्वी चौधरी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी. सूचना पाकर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार ने एएसपी अभियान अमृतेश कुमार और सदर एसडीपीओ राजन सिन्हा ने नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी करने का निर्देश दिया. पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों से तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.
सभी अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा सुनिश्चित करायी जायेगी. धरे गये बदमाशों में गौतम कुमार के विरुद्ध दो, विक्रम के विरुद्ध दो व राजकुमार के विरुद्ध एक आपराधिक मामला पूर्व से दर्ज है. छापेमारी में तेघड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर संजय झा, फुलबड़िया के थानाध्यक्ष विवेक भारती, वीरपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पुअनि समरेंद्र कुमार, राजीव रंजन कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन