बेगूसराय में गंगा दशहरा पर उत्तरवाहिनी गंगा सिमरियाधाम पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

गंगा स्नान करते श्रद्धालु

Begusarai News : बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिमरियाधाम में गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान जारी है. उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी और लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन
Begusarai News : (बिपिन राज) बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिमरियाधाम में गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान जारी है. उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी और लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की.

गंगा तट पर दिखा धार्मिक माहौल, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की. गंगा घाटों पर धार्मिक माहौल देखने को मिला. श्रद्धालु स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-पाठ करते नजर आए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मलमास का असर, इस बार अपेक्षाकृत कम दिखी भीड़

स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष मलमास या अधिकमास को लेकर सिमरियाधाम में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रही है. बावजूद इसके सुबह से लगातार श्रद्धालुओं का गंगा तट पर पहुंचना जारी है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

Also Read : नालंदा में ‘टूरिस्ट वे परियोजना’ में घर उजड़ने के डर से ग्रामीणों का विरोध, सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में टकराव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन