बेगूसराय: गढ़पुरा में बिजली कटौती से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

बिजली को लेकर जाम कर रहे लोगों को समझाते हुए गढ़पुरा पुलिस

गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने गढ़पुरा बाजार में सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया, जिससे आवागमन घंटों प्रभावित रहा.

विज्ञापन

Begusarai Power Outage: भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार की रात सड़क पर उतर आया. अत्यधिक बिजली कटौती के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़पुरा बाजार में सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया. सड़क जाम होने से बाजार में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

जाम कर रहे धनंजय पासवान, जमशेद आलम, अफताब आलम, आजाद आलम, छोटू शर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इसके बावजूद बिजली विभाग लगातार बिजली की कटौती कर रहा है. ग्रामीणों का कहना था कि दिन में बिजली कटने से किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन रात में जब लोग दिनभर की थकान के बाद सोने की तैयारी करते हैं, उसी समय बिजली काट दी जाती है.

ग्रामीणों के अनुसार, रात में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से उमस और गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो जाता है. इसका सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. कई बार शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

पुलिस के समझाने पर समाप्त हुआ जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना के एएसआई सुबोध कुमार एवं 112 टीम के प्रभारी एएसआई पारसनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया.

बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे तक सड़क जाम रहा. करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहने के कारण गढ़पुरा बाजार में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम समाप्त होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में यातायात सामान्य कराया गया.

निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में नियमित बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है.

Also Read: बिहार में 2030 तक 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा रोजगार, डेयरी सेक्टर में 50 लाख को जोड़ने का लक्ष्य, सम्राट सरकार का नया प्लान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन