बेगूसराय: दमदमा स्कूल से समरसेबल बोरिंग का मोटर चोरी, पेयजल व्यवस्था हो रही प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय के दमदमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से समरसेबल बोरिंग का कीमती मोटर चोरी हो गया है. इस घटना से विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

Begusarai School Motor Theft: बेसदर प्रखंड क्षेत्र के दमदमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से समरसेबल बोरिंग में लगा कीमती मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है. मोटर चोरी होने के बाद विद्यालय में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गयी है. मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम बालक सहनी ने नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान चोरी होने की जानकारी

थाने में दिये आवेदन के अनुसार, विद्यालय परिसर में फिलहाल भवन निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी दौरान निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक के मजदूर मुकेश महतो ने विद्यालय प्रशासन को समरसेबल बोरिंग में लगा मोटर गायब होने की जानकारी दी.

जानकारी मिलने के बाद विद्यालय स्तर से मोटर की काफी खोजबीन की गयी. आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर मोटर का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. काफी खोजबीन के बाद मोटर बरामद नहीं होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पुलिस को आवेदन दिया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य चलने के दौरान मोटर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. मोटर के चोरी हो जाने से विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

आवेदन मिलने के बाद नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन