बेगूसराय: भाई की कलाई सजाने को बहनों में उत्साह, बाजार में सजीं रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियां

Updated:
विज्ञापन

बाजारों में सजी राखी की दुकानें

रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की धूम गढ़पुरा प्रखंड में है. बाजार रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों से सज गए हैं. बहनें भाइयों के लिए खरीदारी में व्यस्त हैं.

विज्ञापन

Begusarai Raksha Bandhan: भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर पूरे गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. पर्व की तैयारी को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं. गढ़पुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गयी है. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए आकर्षक राखियों की खरीदारी में जुटी हैं, वहीं मिठाई दुकानदार भी पर्व को लेकर विशेष तैयारी में लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिजाइनर और कार्टून वाली राखियों की बढ़ी मांग

बाजार में इस बार पारंपरिक राखियों के साथ डिजाइनर, मोती, रुद्राक्ष, कार्टून कैरेक्टर और आकर्षक रंगों वाली राखियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं. वहीं, कई दुकानों पर राखी के साथ गिफ्ट पैक और भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार भी सजाये गये हैं.

मिठाई दुकानों पर भी बढ़ी तैयारी

रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानों में भी विशेष तैयारी की गयी है. दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए मिठाइयों की अलग-अलग वैरायटी तैयार की है. लड्डू, पेड़ा, रसगुल्ला, काजू कतली समेत अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने मिठाइयों की आकर्षक पैकिंग भी तैयार की है.

दूर रह रहे भाइयों को राखी भेजने की तैयारी

रक्षाबंधन को लेकर वैसे भाई-बहन भी उत्साहित हैं, जो किसी कारणवश एक-दूसरे से दूर हैं. कई बहनों ने दूर रह रहे भाइयों को डाक अथवा अन्य माध्यमों से राखी भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, कई बहनें पर्व पर मायके पहुंचने की तैयारी में जुटी हैं. इससे गांवों और बाजारों में भी पर्व का उत्साह दिखाई देने लगा है.

प्रेम और विश्वास का मजबूत बंधन है रक्षाबंधन

रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं. भाई भी बहन की रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेते हैं. राखी बांधने के बाद दोनों एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं.

पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह है. दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन के दिन तक खरीदारी में और तेजी आयेगी. वहीं, बाजार की रौनक देखकर लोगों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन