बेगूसराय के नावकोठी में घंटों ठप रही बिजली सुबह-सुबह आए तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से बिजली पोल गिरा

छतिग्रस्त विजली पोल
Begusarai News : नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह आए तेज तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. तेज हवा और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए. सबसे ज्यादा असर रजाकपुर पंचायत के चक्का गांव में देखने को मिला, जहां एक बड़े पेड़ की टहनी गिरने से बिजली का पोल धराशायी हो गया .
Begusarai News : (एस एम बेग) नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह आए तेज तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. तेज हवा और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए. सबसे ज्यादा असर रजाकपुर पंचायत के चक्का गांव में देखने को मिला, जहां एक बड़े पेड़ की टहनी गिरने से बिजली का पोल धराशायी हो गया .
चक्का चौक पर गिरा बिजली पोल, इलाके की सप्लाई ठप
घटना चक्का गांव स्थित वार्ड नंबर 05 के शर्मा टोला की बताई जा रही है. तेज तूफान के दौरान अचानक पेड़ की भारी टहनी टूटकर चक्का चौक के पास बिजली पोल पर गिर गई, जिससे पोल टूटकर सड़क किनारे गिर पड़ा. हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और गांव अंधेरे में डूब गया .
बड़ा हादसा टला, लोगों ने ली राहत की सांस
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. यदि उस समय कोई राहगीर या वाहन वहां से गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया .
बिजली विभाग से जल्द मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटने से पेयजल और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










