ePaper

गंगा से पानी लाने गयी किशोरी गायब, डूबने की आशंका

Updated at : 07 May 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा से पानी लाने गयी किशोरी गायब, डूबने की आशंका

बेगूसराय/चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार से एक 12 वर्षीया किशोरी के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में किशोरी के परिजन एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शशिभूषण सिंह ने बताया कि चमथा नंबर निवासी राम ईश्वर सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों […]

विज्ञापन

बेगूसराय/चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार से एक 12 वर्षीया किशोरी के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.

घटना के संबंध में किशोरी के परिजन एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शशिभूषण सिंह ने बताया कि चमथा नंबर निवासी राम ईश्वर सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नंबर दियारा गेहूं काटने गये थे. इस कार्य में उनकी 12 वर्षीया पुत्री शनिचरी कुमारी भी सहयोग करने गयी हुई थी.
इसी क्रम में गेहूं के खेत से कुछ दूरी पर स्थित गंगा के मुख्य धार से जल लाने की बातें कहकर गंगा किनारे चली गयी. जाने के पश्चात देर तक जब वह वापस नहीं आयी, तो पिता उसे खोजने गंगा किनारे गये. जहां उक्त किशोरी का कोई अता-पता नहीं चला.
घटना के पश्चात परिजनों ने उक्त किशोरी के गंगा के तेज धार में डूब जाने की आशंका जताते हुए घटना की सूचना स्थानीय मुखिया समेत संपूर्ण ग्रामीणों को दी. घटना के पश्चात परजिनों एवं ग्रामीणों ने गंगा में नौका के सहारे काफी खोजबीन की परंतु किशोरी का कहीं कोई भी पता नहीं चल सका है.
घटना के पश्चात परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं संपूर्ण इलाके में शोक की लहर छायी है. घटना की सूचना स्थानीय मुखिया शिंपू कुमारी ने अंचल अधिकारी सूरजकांत को देकर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया.
इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा उक्त किशोरी के डूबने की आशंका से संबंधित सूचना उपलब्ध करायी गयी थी. स्थानीय मुखिया को जिले से एनडीआरएफ टीम उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया था. तत्पश्चात आगे की कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन