ePaper

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे ताश खेल रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, सात लोगों की मौत

Updated at : 05 Apr 2019 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे ताश खेल रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, सात लोगों की मौत

बेगूसराय : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवटोलिया कोरिया के पास सड़क किनारे ताश खेल रहे लोगों को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया. इससे मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गयी. वहीं, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबध में बताया […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवटोलिया कोरिया के पास सड़क किनारे ताश खेल रहे लोगों को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया. इससे मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गयी. वहीं, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबध में बताया जा रहा है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवटोलिया कोरिया के पास सड़क किनारे बैठ कर लोग ताश खेल रहे थे. इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने ताश खेल रहे सभी को रौंद डाला. इसके बाद ट्रक भी पलट गया. वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन