कपड़ा धोने गयी महिला की डूबने से मौत

Updated at : 10 Jul 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा धोने गयी महिला की डूबने से मौत

मछुआरे के जाल में फंसी महिला का शव, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ के बड़खूट में गंगा वाया नदी में डूबकर एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान […]

विज्ञापन
मछुआरे के जाल में फंसी महिला का शव, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची
शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ के बड़खूट में गंगा वाया नदी में डूबकर एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान बड़खूट निवासी संजीव ठाकुर की 25 वर्षीया पत्नी शोभा देवी के रूप में की गयी है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राकेश कुमार राय उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष सनोज कुमार राय, वार्ड सदस्य सुरेश राय, राकेश कुमार राम, श्याम बाबू कुमार, यूटी कालेज परिसर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात एस आई अरविंद कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकाला और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घटना के संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य सुरेश राय ने बताया कि उक्त महिला रविवार की सुबह अपने घर से अकेले कपड़ा धोने सुरेश तिवारी के घर के सामने स्थित घाट पर पहुंची थी.
कपड़ा धोने के क्रम में महिला का पांव फिसल गया और कर गहरे पानी में चला गयी, जिससे वह डूब गयी. इस बीच परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की.
किंतु कुछ पता नहीं चला. सोमवार की सुबह लगभग छह बजे मछुआरे के द्वारा मछली के लिए फैलाये गये जाल में फंसी महिला की शव के मिलते ही सनसनी फैल गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. ग्रामीणों ने गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अंचल अधिकारी से चमथा परिक्षेत्र के सभी घाटों पर नाव उपलब्ध करवाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन