बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी, एक रेफर

थाना क्षेत्र के लौगांय व चिरैया गांव के बीच बांध पर रविवार की देर रात बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी हो गये.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के लौगांय व चिरैया गांव के बीच बांध पर रविवार की देर रात बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, लौगांय गांव के रितेश कुमार शर्मा व पुतुल कुमार बाइक से चिरैया के रास्ते अपने घर आ रहे थे. चिरैया बांध पर आते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों बाइक से गिरकर जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. गंभीर रुप से जख्मी रितेश कुमार शर्मा को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




