शादी से पहले दूल्हा लापता, मातम में बदलीं खुशियां

Updated:
विज्ञापन
शादी से पहले दूल्हा लापता, मातम में बदलीं खुशियां

शादी से पहले दूल्हा लापता, मातम में बदलीं खुशियां

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र से एक अप्रत्याशित घटना सामने आयी है. इसने दो परिवारों की खुशियों को गम में बदल दिया है. जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, खपड़ा गांव निवासी शंभू तांती के पुत्र राजेश कुमार की शादी शाहकुंड थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सौदागर तांती की पुत्री जानकी कुमारी से तय हुई थी. शादी को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह था. तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी. मंगलवार शाम खपड़ा गांव में विधि-विधान के साथ मंडप पूजन का आयोजन किया गया. ग्रामीणों को भोज भी कराया गया. इसी बीच मंडप पूजन के बाद देर शाम दूल्हा राजेश कुमार अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. रात में परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन सुबह तक कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंता बढ़ गयी. परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. राजेश कुमार की मां बेला देवी व पिता शंभू तांती का रो-रोकर बुरा हाल है. वह पांच भाइयों व एक बहन में चौथे नंबर पर था. स्थानीय स्तर पर चाय-पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बुधवार को थाने में आवेदन दिया है. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. युवक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास जारी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन