लीलावरण गांव के समीप मंदारहिल रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड, 27 मिनट तक बाधित रहा परिचालन

Updated:
विज्ञापन
पटरी पर खड़ी बंदे भारत ट्रेन व मौजूद भीड़.

पटरी पर खड़ी बंदे भारत ट्रेन व मौजूद भीड़.

Vande Bharat Express : कोलकाता से जमालपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक सांड से टकरा गई, जिससे ट्रेन 27 मिनट तक बाधित रही. अच्छी बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ. रेलवे ने ट्रैक को तुरंत साफ कर परिचालन बहाल किया.

विज्ञापन

Vande Bharat Express : कोलकाता से जमालपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को बांका जिले के मंदार हिल स्टेशन से आगे लीलावरण गांव के समीप एक सांड से टकरा गई. टक्कर के बाद मवेशी ट्रेन के नीचे फंस गया, जिसके कारण ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा. रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ कराया, जिसके बाद परिचालन बहाल हुआ.

लीलावरण गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना मालदा रेल मंडल के मंदार हिल-बाराहाट रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 45/7 के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक एक सांड रेलवे ट्रैक पर आ गया. लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन सांड ट्रैक से नहीं हट सका और ट्रेन की चपेट में आ गया.

ट्रेन के नीचे फंसा मवेशी, आधे घंटे तक रुकी ट्रेनपटरी पर खड़ी बंदे भारत ट्रेन व मौजूद भीड़.

टक्कर के बाद सांड ट्रेन के नीचे फंस गया, जिससे ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा. सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मवेशी को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला. ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इस दौरान घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

27 मिनट की देरी से पहुंची बाराहाट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस मंदार हिल स्टेशन से दोपहर 12:14 बजे रवाना हुई थी और उसे 12:24 बजे बाराहाट जंक्शन पहुंचना था. लेकिन हादसे के कारण ट्रेन करीब 27 मिनट विलंबित हो गई और दोपहर 12:51 बजे बाराहाट स्टेशन पहुंची.

सभी यात्री सुरक्षित, ट्रेन को नहीं हुआ नुकसान

मंदार हिल स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में ट्रेन को कोई क्षति नहीं पहुंची और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. ट्रैक को तुरंत साफ कर रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन