बांका सदर अस्पताल की आज दो पालियों में चलेगी OPD, इमरजेंसी-एसएनसीयू में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदर अस्पताल की ओपीडी में मौजूद मरीज व उसके परिजन. | Prabhat Khabar Network
बांका सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सकों की नई ड्यूटी रोस्टर लागू कर दी गई है. OPD दो पालियों में चलेगी, जबकि इमरजेंसी और SNCU सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.
बांका सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा को लेकर सोमवार के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गयी है. अस्पताल में सामान्य OPD दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की सेवाएं तीन पालियों में चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी. जारी रोस्टर के अनुसार अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.
आपके शहर में
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टर संभालेंगे मोर्चा
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक चलेगी.
इमरजेंसी की पहली पाली में डॉ. दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ. दिलीप कुमार और तीसरी पाली में डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर रहेंगे. इससे आकस्मिक स्थिति में मरीजों को पूरे दिन और रात चिकित्सकीय सेवा मिलती रहेगी.
एसएनसीयू में भी 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती
नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित है. पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बाल किशोर चौधरी सेवा देंगे.
वहीं महिला चिकित्सक की ड्यूटी भी तीन पालियों में निर्धारित की गयी है. पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण ऑन-कॉल ड्यूटी पर रहेंगी.
सुबह और शाम दो शिफ्ट में चलेगी OPD
सदर अस्पताल की सामान्य OPD सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली में शाम 4 बजे से 6 बजे तक खुली रहेगी. मरीजों को संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गयी है.
मेडिकल से लेकर फिजियोथेरेपी तक डॉक्टर रहेंगे मौजूद
मेडिकल OPD में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अबसार आलम मरीजों को देखेंगे. गायनी OPD में डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात की ड्यूटी रहेगी.
सर्जरी व अर्थो OPD में डॉ. सूरज कुमार, पीडिया में डॉ. रागनी, जबकि आई OPD में डॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी में डॉ. गजनफर अली, डेंटल में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा सेवा देंगे.
इसके अलावा ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन के रोस्टर के अनुसार सभी सेवाएं निर्धारित समय पर संचालित की जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए