शराब बोतल के साथ निकले थे बारात, आठ लोग पहुंच गये हवालात

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :29 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
शराब बोतल के साथ निकले थे बारात, आठ लोग पहुंच गये हवालात

शराब बोतल के साथ निकले थे बारात, आठ लोग पहुंच गये हवालात

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक शादी की खुशियां उस समय फीकी पड़ गयी, जब बारातियों के पास से शराब बरामद होने पर पुलिस ने कार्रवाई की. बेला गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार की बारात कुंथा घोषपुर गांव जा रही थी, तभी मिर्जापुर बाजार के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया. गुप्त सूचना के आधार पर पहले से सतर्क पुलिस ने बारातियों के सामान की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग बैग से कुल छह बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब में चार बोतल 375 एमएल की रॉयल चैलेंज व दो बोतल 375 एमएल की रॉयल स्टेज शामिल हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण इसे गंभीर अपराध माना जाता है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से आठ बारातियों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार लोगों में सौरभ कुमार (पिता- रविंद्र कापरी), सुनील कुमार (पिता- विपिन कापरी), रितेश कुमार (पिता- बलराम यादव), रघुवीर कुमार (पिता- अनिल मंडल), राहुल कुमार (पिता- राजेश यादव) और सुमित कुमार (पिता- विपिन यादव) सहित अन्य शामिल हैं. सभी बेला एवं अररिया जिले के कापरीचक गांव के निवासी बताए गए हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. घटना के बाद बारात में शामिल अन्य लोगों में खलबली मच गयी. शादी का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आधा दर्जन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजने तथा दो को निरुद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन