पड़रिया में भूमि सर्वेक्षण अमीन के सामने दो पक्षों में हुई भिड़ंत, सात घायल

Updated at : 24 Apr 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
पड़रिया में भूमि सर्वेक्षण अमीन के सामने दो पक्षों में हुई भिड़ंत, सात घायल

अमीन के सामने दो पक्षों में हुई भिड़ंत, सात घायल

विज्ञापन

घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज करायी अलग-अलग रिपोर्ट कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव में गुरूवार को भूमि सर्वेक्षण अमीन के सामने ही जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. मारपीट में एक पक्ष से पड़रिया गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी सगिया देवी (60वर्ष), हेमलाल यादव की पत्नी आसो देवी (40वर्ष), पुत्री रूपा कुमारी (7वर्ष), समर यादव की पत्नी रामवती देवी (45वर्ष) व पुत्र कुंदन कुमार (20 वर्ष) घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से बच्चू यादव (25वर्ष) व उपेंद्र यादव (24वर्ष) जख्मी हुए हैं. मारपीट में जख्मी सभी लोगों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. मारपीट में जख्मी वृद्ध महिला सगिया देवी के एक पैर की हड्डी टूट गयी है. जिसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर किया गया है. इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव में गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय से भूमि सर्वेक्षण अमीन एक ही परिवार के दो पक्षों के जमीनी दस्तावेज देखने पहुंचा था. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद के क्रम में गाली-गलौज हुआ, फिर जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें सात लोग घायल हुए हैं. कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन