पोषण चैंपियन उपाधि से 60 स्टार पैरेंट्स को किया गया सम्मानित
Published by : VINOD RAO Updated At : 11 Jun 2026 5:31 PM
विज्ञापन
मेले में 300 से अधिक महिलाएं, छोटे बच्चों की माताएं, दादी एवं पिता शामिल हुए. साथ ही पौष्टिक खिचड़ी, सूजी हलुवा सहित तीन प्रकार की संतुलित व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किया गया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया (बांका). चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को टाटा ट्रस्ट के सहयोग से नीड्स संस्था द्वारा ‘जीवन परियोजना’ के तहत सघन पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में कुल 60 अभिभावकों को ‘स्टार पैरेंट्स’ की उपाधि से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम
प्रखंड के पश्चिमी कटसकरा, बोंड़ा-सुइया, बड़फेरा-तेतरिया, दक्षिणी कसवा वसीला, असुढा और पूर्वी कटसकरा पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त पंचायतों के दहिवारा, धनौछी, पिलुआ, भेलवा, बलसारा, लीलावरण और दुवरसार गांवों में पंचायत स्तरीय ‘पोषण मेला सह खाद्य आहार प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया.उद्देश्य और प्रतिभागी
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं अभिभावकों को बच्चों के संतुलित पोषण, स्वच्छता और घर में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक भोजन तैयार करने के प्रति जागरूक करना था. मेले में 300 से अधिक महिलाएं, छोटे बच्चों की माताएं, दादी एवं पिता शामिल हुए.पोषण शिक्षा और व्यंजन प्रस्तुति
मेले में पौष्टिक खिचड़ी, सूजी हलुवा सहित तीन प्रकार की संतुलित व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किए गए. इसके बाद बच्चों को इन्हें खिलाने की विधि भी बताई गई. अभिभावकों को यह जानकारी दी गई कि घरेलू सामग्री से भी संतुलित भोजन बनाया जा सकता है. साथ ही भोजन बनाते समय स्वच्छता और उम्र के अनुसार आहार तैयार करने की जानकारी दी गई.जागरूकता अभियान का विस्तार
जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के लिए 24 गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस व माताओं को जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम में पंचायत की सभी सेविका, जीविका दीदी, आशा, प्रखंड समन्वयक और क्षेत्रीय समन्वयक मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










