नशीला पदार्थ खाने से बाबाधाम जा रहे कांवरिया की बिगड़ी तबीयत, कटोरिया अस्पताल में कराया गया इलाज

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल मं इलाजरत कांवरिया.

Kanwariya Health : श्रावणी मेले के दौरान बाबाधाम जा रहे एक कांवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका के चलते उसे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्यकर्मी श्रद्धालुओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kanwariya Health : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान बाबाधाम की ओर जा रहे एक कांवरिया की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई. उसकी मानसिक स्थिति भी असामान्य हो गई, जिससे साथी कांवरियों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है श्रद्धालु

बीमार कांवरिया की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव निवासी मंगरू के पुत्र श्रीनाथ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बाबाधाम की यात्रा के दौरान उसने कथित रूप से किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

चिकित्सकों ने जताई नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव की आशंका

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने कांवरिया का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने आशंका जताई कि गांजा या भांग जैसे नशीले पदार्थ के सेवन के कारण उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई होगी. हालांकि, अंतिम कारण चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

बार-बार बदल रहा था अपना नाम और पता

अस्पताल पहुंचने के बाद कांवरिया बार-बार अपना नाम और पता अलग-अलग बता रहा था. इससे उसके साथ मौजूद लोगों को उसकी सही पहचान सुनिश्चित करने में काफी परेशानी हुई. चिकित्सकों ने उसे आवश्यक उपचार देने के साथ उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी.

नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील

श्रावणी मेले के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के समय किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की है. चिकित्सकों का कहना है कि लंबी पैदल यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है और ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेना आवश्यक है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन