बांका सदर अस्पताल में आज किन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, ओपीडी और इमरजेंसी सेवा का पूरा शेड्यूल जानें
सदर अस्पताल में मौजूद मरीजों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
Banka Sadar Hospital OPD : बांका सदर अस्पताल ने OPD और इमरजेंसी सेवाओं के लिए नई समय सारिणी जारी की है. सामान्य और विशेषज्ञ ओपीडी अब दो पालियों में संचालित होंगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी, जिसमें तीन पालियों में चिकित्सक तैनात रहेंगे.
Banka Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल बांका में पहली ओपीडी का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी का समय शाम 04 बजे से 06 बजे तक निर्धारित किया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों पालियों में सामान्य ओपीडी के साथ विभिन्न विशेषज्ञ विभागों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. वहीं इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे संचालित होगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके.
इमरजेंसी में तीन पालियों में तैनात रहेंगे चिकित्सक
अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. पहली पाली सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक और तीसरी पाली रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 08 बजे तक संचालित होगी. पहली पाली में डॉ. अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ. धर्मवीर भारती और डॉ. संजय कुमार सुमन, जबकि तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी मरीजों का इलाज करेंगे. इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की गयी है.
एसएनसीयू और महिला चिकित्सकों की भी तय हुई ड्यूटी
एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी अपनी सेवाएं देंगे. महिला चिकित्सकों की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा मरीजों का इलाज करेंगी.
आज इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
मेडिकल ओपीडी में डॉ. दिलीप कुमार, गायनी ओपीडी में डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात, सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ. सुरज कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ. रागनी, आई ओपीडी में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनाफर अली, डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार देंगे.
अस्पताल प्रशासन की अपील
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार संबंधित विभाग की ओपीडी में पहुंचें. आपात स्थिति में सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क करें, जहां चौबीसों घंटे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मदन कुमार
मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










