पुलिस पर हमले के आरोपी समेत चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

रजौन पुलिस ने पुलिस पर हमले के एक आरोपी सहित चोरी मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है
बांका/रजौन. रजौन पुलिस ने पुलिस पर हमले के एक आरोपी सहित चोरी मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है. पुलिस गिरफ्त में आने वालों में एक कथित नाबालिग चोर भी शामिल है. रजौन पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनीष कुमार, साकिन भाटकोरामा पर पुलिस पर हमला किए जाने का आरोप है, वहीं अभियुक्त दिनेश यादव, साकिन संझा तथा मुन्ना शाह, साकिन तेरहमाइल चकबीर निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से चोरी का मामला दर्ज था. वहीं संझा गांव से एक नाबालिक को गिरफ्तार किया गया है. रजौन थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




