ऑटो से गिरकर महिला हुई जख्मी, गंभीर घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
ऑटो से गिरकर महिला हुई जख्मी, गंभीर घायल, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर चपरी मोड़ के समीप ऑटो से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर चपरी मोड़ के समीप ऑटो से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी. गंभीर स्थिति में परिजनों के द्वारा जख्मी महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह के द्वारा जख्मी महिला भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खैरा गांव निवासी कुणाल चक्रवर्ती की पत्नी मौसमी मंडल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. अस्पताल में ईलाजरत जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर बांका से पाठे की बलि देने ऑटो पर सवार होकर अपने पैतृक गांव सजौर थानाक्षेत्र के खैरा गांव जा रही थी तभी चपरी मोड़ के समीप महिला असंतुलित होकर ऑटो से सड़क पर गिर गयी. महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में महिला के सिर पर गहरी चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन