Banka. बौंसी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सवालों के घेरे में इंसानियत

Updated:
विज्ञापन
Banka. बौंसी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सवालों के घेरे में इंसानियत

बौंसी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सवालों के घेरे में इंसानियत

विज्ञापन

बौसी बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट : बौंसी रेफरल अस्पताल में उस वक्त सभी भौंचक रह गये जब यह खबर सामने आयी कि एक नाबालिग ने लड़की ने नवजात शिशु को जन्म दिया है. शनिवार को यह मामला तब और संवेदनशील हो गया, जब लड़की और उसके परिजनों ने बच्चे को अपने पास रखने से साफ-इनकार कर दिया. स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना बौसी थाना के साथ-साथ चाइल्ड केयर टीम को दी गई. जिसने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है. रेफरल पाताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और चिकित्सक की निगरानी में है. 48 घंटे के बाद ही दोनों को अस्पताल से छोड़ा जाएगा.उसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम अपनी प्रक्रिया करेगी. मालूम हो कि पेट दर्द की का इलाज करने के लिए परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंचे थे.जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है जहां उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया.घटना की सूचना मिलते ही बौंसी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर नाबालिग के गर्भवती होने के पीछे क्या कारण है और इस पूरे मामले में कौन जिम्मेदार है. फिलहाल, नाबालिग भी स्पष्ट रूप से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है, जिससे जांच और पेचीदा हो गई है.परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरी घटना की कोई जानकारी नहीं थी. उनके अनुसार, करीब 9 से 10 महीने पहले लड़की प्रखंड के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर गई थी, जहां वह लगभग दो महीने तक रही और फिर वापस घर लौट आई.परिवार का अनुमान है कि संभवतः उसी दौरान उसके साथ कोई गलत घटना घटी होगी. यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. एक ओर जहां मासूम की स्थिति ने लोगों को भावुक कर दिया है, वहीं दूसरी ओर समाज और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.सच्चाई क्या है, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल, यह मामला कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गया है—क्या यह किसी की लापरवाही का परिणाम है या किसी गंभीर अपराध का हिस्सा. सच क्या है, यह तो जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज को आईना दिखा दिया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन