प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published at :25 Apr 2026 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बांका जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बांका जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बांका जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

कटोरिया. बांका जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बांका जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बांका जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया. शतरंज प्रतियोगिता मुक्ति निकेतन स्थित महात्मा गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9 एवं अंडर-15 आयु वर्ग के लगभग पचास प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिले के विभिन्न विद्यालयों जैसे गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कटोरिया, आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय कटोरिया, सेंट जेवियर्स स्कूल कटोरिया व सेंट जोसेफ स्कूल बांका के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपनी मानसिक क्षमता का परिचय दिया. प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मंडली द्वारा घोषित परिणामों में अंडर-15 वर्ग में आइडियल होली मिशन कटोरिया के छात्र आदर्श कुमार (प्रथम), सेंट जोसेफ स्कूल बांका की छात्रा ऐश्वर्या एन शुक्ला (द्वितीय) व आइडियल होली मिशन के छात्र पंकज कुमार ने तृतीय थाना प्राप्त किया.

वहीं अंडर-9 वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल बांका की छात्रा प्रिशा एन शुक्ला प्रथम, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल कटोरिया के छात्र आरव वर्णवाल द्वितीय एवं छात्र सुधांशु कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. जबकि अंडर-7 वर्ग में संध्या (प्रथम), आकांक्षा (द्वितीय) व प्रियांशु तृतीय स्थान पर रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह मुक्ति निकेतन के सचिव चिरंजीव कुमार सिंह ने शंतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खेल है. ऐसे आयोजनों से बच्चों में एकाग्रता एवं निर्णय क्षमता का विकास होता है. यह आयोजन जिले में शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि का प्रतीक है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहेगा.

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में बांका जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सह संजय झा, सचिव मानद, अंकित कुमार मिश्रा व मुख्य निर्णायक अजय कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा. शंतरंज प्रतियोगिता को सफल बनाने में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल,कटोरिया के निदेशक इंजीनियर दिवाकर कुमार, आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर भीष्म नारायण, सेंट जेवियर्स स्कूल कटोरिया के कुमार गौरव उर्फ गुड्डू सिंह, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक विवेक कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन