सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 25 Apr 2026 9:04 PM

विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड अंतर्गत चिरैयामोड़-बौंसी मुख्य सड़क मार्ग पर लक्ष्मीपुर डैम के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

चिरैयामोड़-बौंसी मार्ग पर लक्ष्मीपुर डैम के समीप बालू में असंतुलित हुई बाइक

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड अंतर्गत चिरैयामोड़-बौंसी मुख्य सड़क मार्ग पर लक्ष्मीपुर डैम के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घायलों में कटोरिया थाना क्षेत्र के सिमरखूंट गांव निवासी स्व डोमन ठाकुर के 57 वर्षीय पुत्र महेंद्र ठाकुर एवं केदार पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र अमित पांडेय शामिल हैं. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार को लेकर कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार, महेंद्र ठाकुर कैंसर पीड़ित मरीज को उपचार में अनुदान राशि का लाभ दिलाने के उद्येश्य से बाइक द्वारा बौंसी प्रखंड स्थित विधायक पूरनलाल टुडु के गांव गए थे. जहां से अनुशंसा पत्र लेकर वापस घर लौटने के दौरान लक्ष्मीपुर डैम से आगे बालू में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाइक पर सवार महेंद्र ठाकुर व अमित पांडेय जख्मी हो गए.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन