कटसकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सहोदर भाईयों में हुई भिड़ंत

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 28 Apr 2025 9:08 PM

विज्ञापन

कटसकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सहोदर भाईयों में हुई भिड़ंत

विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों से कुल चार लोग हुए घायल, थाना में रिपोर्ट दर्ज कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र के कटसकरा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर सहोदर भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल चार लोग जख्मी हो गए. एक पक्ष द्वारा घर बनाने के दौरान बांस का खूंटा गाडने के क्रम में सहोदर भाईयों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गयी. घायलों में एक पक्ष से स्व लालधारी यादव का पुत्र बासुदेव यादव (62वर्ष), इसकी पत्नी विनीता देवी (55वर्ष) व पुत्र रोहित यादव (28वर्ष) घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से स्व लालधारी यादव का पुत्र महेश यादव (55वर्ष) घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डा अमित महाजन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा आनंदपुर थाना में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन