कटोरिया बाजार में जाम की समस्या हुई जटिल, नहीं हो रहा स्थाई निदान
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 09 May 2025 6:51 PM
विज्ञापन
कटोरिया बाजार में जाम की समस्या दिनों दिन गंभीर ही नहीं, बल्कि जटिल होती जा रही है.
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जाम में फंसने वाले यात्री व स्कूली बच्चे हो रहे परेशान
कटोरिया. कटोरिया बाजार में जाम की समस्या दिनों दिन गंभीर ही नहीं, बल्कि जटिल होती जा रही है. जबकि जाम के दौरान फंसे दुपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहनों पर सवार यात्रियों, मरीजों, स्कूली बच्चों, महिलाओं व आमजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. जाम की समस्या का स्थाई निदान की दिशा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी भी कोई ठोस पहल नहीं कर रहे, जिससे बाजार क्षेत्र में हमेशा दुर्घटना की भी आशंका बनी रह रही है. विशेष रूप से भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के दौरान जाम की समस्या में फंसने वाले यात्रियों व आमजनों का बुरा हाल हो जाता है. शुक्रवार को भी कटोरिया चौक के अलावा देवघर रोड, बांका रोड व सुईया रोड में पूरे दिन रुक-रुककर जाम की स्थिति बनते रही. ज्ञात हो कि कटोरिया चौक के अलावा बाजार के सभी मुख्य मार्गों में जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण अवैध पार्किंग है. जहां-तहां टोटो, ऑटो, बाइक, कार आदि वाहनों की पार्किंग कर दिए जाने के कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. बाजार क्षेत्र के तीनों बस स्टैंड पर भी पक्की सड़क पर ही बसों का ठहराव होने की वजह से भी जाम की स्थिति बनती है. कटोरिया बाजार के देवघर रोड, बांका रोड, सुईया रोड व थाना रोड में सडक किनारे स्थित पक्की नाला पर भी फल, सब्जी, स्टेशनरी, श्रृंगार, चाय, नास्ता, कोल्ड-ड्रिंक्स आदि की दुकानें सजती है. जिससे पूरे दिन अतिक्रमण की स्थिति बने रहने पर वाहनों के जाम लगने की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से कटोरिया बाजार में जाम की गंभीर हो चुकी समस्या का निदान कराने की मांग की है.नगर पंचायत की तरफ से करायी जा रही माइकिंग भी बेअसर
कटोरिया नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पिछले तीन दिनों से कटोरिया बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर माइकिंग करायी जा रही है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा. आम दिनों की तरह अभी भी चौक के अलावा सभी मुख्य मार्गों में छोटी-बड़ी वाहनों की अवैध पार्किंग जारी है, जिससे जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










