कटहल के पेड़ से गिरी किशोरी, दोनों हाथ टूटा

Updated at : 29 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
कटहल के पेड़ से गिरी किशोरी, दोनों हाथ टूटा

प्रखंड के मनियां पंचायत अंतर्गत रिखियाराजदह गांव में बुधवार को कटहल पेड़ से गिरकर 14 वर्षीया एक किशोरी जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

बकरी के लिए हरा पत्ता तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

कटोरिया. प्रखंड के मनियां पंचायत अंतर्गत रिखियाराजदह गांव में बुधवार को कटहल पेड़ से गिरकर 14 वर्षीया एक किशोरी जख्मी हो गयी. जख्मी किशोरी के दोनों हाथ की हड्डी टूट गयी है. रिखियाराजदह गांव निवासी गंगाधर दास की जख्मी पुत्री अनिता कुमारी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व डा नितेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. परिजनों ने बताया कि बकरी को खिलाने के कटहल का हरा पत्ता तोड़ने अनिता पेड़ पर चढ़ी थी, असंतुलित होने से वह पेड़ से ही जमीन पर हाथ के बल गिर गयी, जिससे दोनों हाथों की हड्डी टूट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन