टाल में आग लगने से दो किसानों का सात हजार पुआल जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 11:34 PM

विज्ञापन

टाल में आग लगने से दो किसानों का सात हजार पुआल जलकर राख

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव में टाल में आग लगने से दो किसानों का सात हजार पुआल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने विजय दास की पुआल की टाल से धुंआ उठता देख शोर मचाया. शोर सुनकर विजय दास ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग रौद्र रूप धारण करते हुए बगल के भागीरत दास की टाल को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक उक्त दोनों किसानों का सारा पुआल जलकर राख हो गया. आग लगने की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित किसानों ने सीओ से आपदा की तहत मुआवजा दिलाने की मांग किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन