धोरैया में आंधी-बारिश से मौसम तो हो गया सुहाना, पर 8 घंटे से बिजली भी हो गयी गुल
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 26 May 2026 10:42 AM
विज्ञापन
Banka News : धोरैया में सोमवार की रात आयी आंधी-बारिश से मंगलवार की सुबह मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. तेज आंधी और बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं घंटों से ठप बिजली आपूर्ति ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.
विज्ञापन
धोरैया( बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
धोरैया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को ठंडी हवा और बारिश से राहत मिली है. हालांकि दूसरी ओर तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. करीब आठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.33 हजार लाइन में फॉल्ट से ठप हुई बिजली
जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश के दौरान 33 हजार लाइन में फॉल्ट आ गया, जिसके कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. सुबह से ही कई गांव अंधेरे में डूबे रहे. बिजली नहीं रहने से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं.पेयजल संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी
बिजली आपूर्ति ठप होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है. ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल और नल-जल योजना की सप्लाई बाधित हो गई है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. कई लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर दिखे.मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज प्रभावित
लगातार बिजली गुल रहने के कारण मोबाइल चार्जिंग, पंखा, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं. लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.गर्मी से राहत लेकिन बिजली संकट बना मुसीबत
आंधी और बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली. सुबह के समय तेज हवा और बादलों के कारण मौसम काफी सुहाना बना रहा. हालांकि बिजली संकट ने लोगों की राहत को अधूरा कर दिया.जल्द बिजली बहाल करने का दावा
आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने बताया कि 33 हजार लाइन में आए फॉल्ट को खोजा जा रहा है. तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










