कटोरिया काली मंदिर में 108 कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय रामधुन अखंड संकीर्तन शुरू
कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
Ramdhun Sankirtan : कटोरिया के सुईया रोड स्थित काली मंदिर में दो दिवसीय रामधुन अखंड संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. 108 कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
Ramdhun Sankirtan : कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित बस स्टैंड के निकट काली मंदिर में सोमवार से दो दिवसीय रामधुन अखंड संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हुआ. आयोजन के शुभारंभ पर मंदिर परिसर से दरभाषण नदी तट तक बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
आपके शहर में
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया पवित्र जल
कलश यात्रा में शामिल 108 महिला एवं युवती श्रद्धालुओं ने दरभाषण नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा. पंडित सुशील पांडेय और बबलू पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर सभी श्रद्धालुओं से कलश भरवाया. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
विधि-विधान से हुआ कलश स्थापना और संकीर्तन प्रारंभ
नदी से जल लेकर सभी श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए काली मंदिर पहुंचे. यहां यजमान सुमंत सिंह और उनकी धर्मपत्नी रीता देवी ने विधि-विधान से कलश स्थापना एवं वेदी पूजन किया. इसके बाद चौबीस घंटे का रामधुन अखंड संकीर्तन विधिवत शुरू हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा.
भक्ति झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
संकीर्तन के दौरान कलाकारों की टीम ने आकर्षक धार्मिक झांकियां और भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत किए. इन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. कटोरिया सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु पूरे दिन भक्ति रस में सराबोर रहे.
महाप्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने महाप्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई.
आयोजन को सफल बनाने में जुटे ग्रामीण
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी प्रदीप राम के अलावा बसंत सिंह, राजेश उर्फ बिट्टू सिंह, मंटू सिंह, उदय कुमार गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, संतोष केशरी, सत्येंद्र सिंह, पंकज चौधरी, दीपक गुप्ता, पंकज गुप्ता, ठाकुर कुंदन सिंह, गौतम केशरी, टुनटुन गुप्ता, अशोक गुप्ता, सोनू गुप्ता और विक्की सिंह सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए