जनजातीय गौरव उत्सव में 3392 आवेदनों का हुआ निष्पादन, हजारों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Banka News : बांका जिले के दूरदराज आदिवासी गांवों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया जनजातीय गौरव उत्सव अब चर्चा का विषय बन गया है. एक सप्ताह चले इस अभियान में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और मौके पर ही हजारों आवेदनों का निष्पादन किया गया.
विज्ञापन
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
बांका जिले में जनजातीय गौरव उत्सव के तहत चलाए गए जनभागीदारी अभियान “सबसे दूर, सबसे पहले” का सफल समापन हो गया. अभियान के दौरान आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लगाए गए 64 आदि सेवा केंद्रों पर कुल 3392 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2848 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया. प्रेस वार्ता में डीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना था.64 आदि सेवा केंद्रों पर लगे शिविर
डीएम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि 21 से 23 मई तक आदिवासी बहुल पंचायतों में 64 आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से विशेष शिविर लगाए गए. इन शिविरों में कुल 5895 लोगों ने भाग लिया.अभियान के तहत कटोरिया की 14 पंचायत, चांदन की 15 पंचायत, बौंसी की 4 पंचायत, बेलहर की 4 पंचायत तथा फुल्लीडुमर और शंभुगंज की एक-एक पंचायत सहित कुल 39 पंचायतों के 138 गांवों को कवर किया गया.सरकारी योजनाओं के लिए मिले हजारों आवेदन
जनसुनवाई शिविर में आधार कार्ड, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना और पीएम मातृत्व योजना सहित कई सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए.डीएम ने बताया कि कुल 3392 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2848 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि बाकी आवेदनों पर कार्रवाई जारी है.
स्वास्थ्य जांच शिविर में 2278 लोगों की जांच
अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए, जहां 2278 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. इनमें टीबी की 297 जांच और सिकल सेल एनीमिया की 1807 जांच शामिल रही. इसके अलावा लोगों की बीपी, शुगर और अन्य जरूरी जांचें भी की गईं.शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने लोगों को मुफ्त दवा और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया.बच्चों और गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया. साथ ही 213 नए आयुष्मान भारत कार्ड से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन कर दिया गया.ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह
अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का उत्साह देखने लायक था. बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचे और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया. प्रशासन का कहना है कि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान 18 मई से शुरू किया गया था.प्रेस वार्ता के दौरान डीडीसी उपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










