शुभ मंगलवार पर बजरंगबली मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा माहौल

Updated:
विज्ञापन
शुभ मंगलवार पर बजरंगबली मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा माहौल

Banka News : कटोरिया में मंगलवार की सुबह “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठी. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

कटोरिया और आसपास के क्षेत्रों के बजरंगबली मंदिरों में मंगलवार को पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने फूल, जल, चावल, चना और लड्डू अर्पित कर भगवान हनुमान से यश, बल, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. सुबह से ही मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा.

सुबह से मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

मंगलवार होने के कारण सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. कई भक्त परिवार सहित मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिरों में घंटियों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ में शामिल हुए भक्त

श्रद्धालुओं ने मंदिरों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. कई जगहों पर सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया. भक्तों ने भगवान बजरंगबली से परिवार की सुख-शांति और संकटों से मुक्ति की कामना की.

प्रमुख मंदिरों में दिखी खास रौनक

कटोरिया स्थित पुराने रेफरल अस्पताल परिसर के बजरंगबली मंदिर, कांवरिया धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर, देवघर रोड स्थित संकटमोचन धाम बजरंगबली मंदिर, प्रखंड मुख्यालय स्थित संकटमोचन धाम मंदिर और ठाकुरबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली.मंदिरों में भक्तों ने फूल और जल अर्पित कर चावल, चना और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.पूरे दिन बना रहा भक्तिमय माहौलक्षेत्र के सभी बजरंगबली मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. मंदिरों में “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन