उमस भरी गर्मी में बढ़ रहे डायरिया के मरीज, गंभीर हालत में महिला पहुंची अस्पताल
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 26 May 2026 10:30 AM
विज्ञापन
Banka News : भीषण गर्मी और उमस अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. कटोरिया में लगातार उल्टी और दस्त से पीड़ित एक महिला की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मंगलवार को डायरिया से पीड़ित एक महिला को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया. महिला को लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू करते हुए स्लाइन, ओआरएस और आवश्यक दवाइयां दीं, जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ.देर रात बिगड़ी महिला की तबीयत
जानकारी के अनुसार तरगच्छा गांव निवासी सियाराम पंडित की 36 वर्षीय पत्नी बसंती देवी को देर रात से ही लगातार उल्टी और दस्त हो रहा था. गर्मी और कमजोरी के कारण उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.मेडिकल टीम ने शुरू किया इलाज
सीएचसी पहुंचते ही मेडिकल टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉक्टरों ने महिला को स्लाइन चढ़ाया और ओआरएस के साथ जरूरी दवाइयां दीं. इलाज के बाद महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा. अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को खानपान और साफ-सफाई को लेकर भी जरूरी सलाह दी.उमस भरी गर्मी से बढ़ रही बीमारियां
क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं. अस्पतालों में बुखार, तेज सिरदर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हीट वेव से प्रभावित मरीज भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.डॉक्टरों ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को गर्मी और उमस के दौरान साफ पानी पीने, बासी भोजन से बचने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार उल्टी-दस्त होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है, क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










