बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक, कुरीतियों को खत्म करने की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक, कुरीतियों को खत्म करने की दिलायी शपथ

Banka News : बांका के महादलित टोला में महिलाओं और किशोरियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की. जागरूकता बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

बांका से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

लोधम पंचायत के गरभातरी महादलित टोला में महिला एवं बाल विकास निगम, बांका के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं को महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूक किया गया.

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बैठक में मौजूद महिलाओं और किशोरियों को बताया गया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे बड़ी ताकत है. प्रतिभागियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प भी लिया.

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई. महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से बताया गया.कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है.

विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में श्रीकांत कुमार, शेखर कुमार दास और विकास मित्र महेश कुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे.विशेषज्ञों ने महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनने, शिक्षा से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

कुरीतियों के खिलाफ दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शपथ दिलाई गई.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन