बांका मंडी भाव: दाल, तेलहन और मसालों में तेजी, गेहूं-मक्का के दाम में उतार-चढ़ाव
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 07 Jun 2026 9:33 AM
विज्ञापन
Banka News : बांका मंडी से आई बड़ी अपडेट. दाल, सरसों और खाद्य तेल के दाम चढ़े, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में दिख रहा उतार-चढ़ाव. जानिये आज बांका मंडी में किस जिंस का क्या है ताजा भाव.
विज्ञापन
बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका की प्रमुख कृषि मंडी में रविवार को खाद्यान्न एवं अन्य जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन आवक और मांग के अनुसार कई वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला वर्ग की वस्तुओं में तेजी बनी हुई है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में हलचल देखी जा रही है.ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से महंगी हो रही खाद्य सामग्री
जिले के कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई की लागत लगातार बढ़ रही है. डीजल और अन्य ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर परिवहन खर्च पर पड़ रहा है. लंबी दूरी से आने वाले माल पर अधिक भाड़ा लगने के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को अतिरिक्त लागत वहन करनी पड़ रही है, जिसका असर बाजार कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है.दलहन और तेलहन में बनी हुई है तेजी
मंडी कारोबारियों के अनुसार मसूर, मूंग और अरहर दाल के साथ-साथ सरसों एवं सरसों तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. मांग के मुकाबले आपूर्ति सीमित रहने और परिवहन लागत बढ़ने के कारण इन वस्तुओं के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.गेहूं और मक्का के भाव में हलचल
स्थानीय मंडी में गेहूं और मक्का की आवक के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. किसानों द्वारा बाजार में लाई जा रही उपज और खरीदारों की मांग के आधार पर इनके भाव में मामूली परिवर्तन हो रहा है.सब्जी बाजार में आलू-प्याज की कीमतों पर नजर
आलू और प्याज के भाव में भी हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाली खेप और स्थानीय मांग के अनुसार इनकी कीमतें तय हो रही हैं.जानिये आज का मंडी भाव (प्रति क्विंटल)
गेहूं 2600 रुपये से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. मक्का का भाव 2100 रुपये से 2150 रुपये प्रति क्विंटल है. मंसूरी चावल 3250 रुपये से 3400 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3100 रुपये से 3250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच उपलब्ध है.बासमती और दालों के भाव ऊंचे स्तर पर
बासमती चावल का भाव 12500 रुपये से 13500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. मसूर दाल 6000 रुपये से 6550 रुपये, मूंग दाल 9540 रुपये से 9600 रुपये तथा अरहर दाल 11500 रुपये से 15000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है.चना, मूंग और सरसों के ताजा रेट
गोटा चना 6200 रुपये से 6400 रुपये तथा गोटा मूंग 8500 रुपये से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. पीला सरसों 7300 रुपये से 7550 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 रुपये से 2470 रुपये के बीच है.आलू और प्याज के ताजा बाजार भाव
मंडी में आलू का भाव 1200 रुपये से 1450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. वहीं प्याज 1800 रुपये से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर कीमतों में और बदलाव संभव है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










