अवैध बालू तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :08 May 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन

अवैध बालू तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बौंसी पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी
विज्ञापन
बौंसी.
अवैध बालू तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बौंसी पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक बालू तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी अनीश बिहारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कैरी दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर ले जा रहे गाजियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय सरजू प्रसाद यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रेम मोहन उर्फ प्राणमोहन यादव को गिरफ्तार किया गया. लिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से बालू माफिया सक्रिय हैं और लगातार अवैध बालू तस्करी की जा रही थी. इस मामले में बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










