बिजली चोरों पर विभाग की कार्रवाई, टोका फंसाकर कर रहे थे अवैध उपभोग

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :08 May 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरों पर विभाग की कार्रवाई, टोका फंसाकर कर रहे थे अवैध उपभोग

बिजली चोरी पर रोक लगाने को लेकर विद्युत विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड़ में आ गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों ने बौंसी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया

विज्ञापन

बौंसी. बिजली चोरी पर रोक लगाने को लेकर विद्युत विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड़ में आ गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों ने बौंसी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान सिकंदरपुर गांव में एक व्यक्ति को अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. विद्युत कनीय अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम जब सिकंदरपुर गांव पहुंची, तो जांच के दौरान दिनेश कापरी नामक उपभोक्ता के घर में एलटी लाइन से सीधे टोका जोड़कर बिजली उपयोग किए जाने का खुलासा हुआ. विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कनेक्शन से बिजली बोर्ड को लगभग नौ हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है. कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है. पकड़े गये उपभोक्ता पर विद्युत अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी दल में तकनीशियन गुलशन कुमार के अलावा मानव बल देव कुमार और सुनील कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन