आत्महत्या मामले में पति ने दर्ज कराया यूडी केस

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :08 May 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
आत्महत्या मामले में पति ने दर्ज कराया यूडी केस

क्षेत्र के दुबडीडीह गांव में पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी

विज्ञापन

बाराहाट. क्षेत्र के दुबडीडीह गांव में पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में शुक्रवार को उसके पति विवेक राय ने थाना में लिखित आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया है. ज्ञात हो महिला ने गुरुवार को अपने घर में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा था. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत शनिवार को उसके पति द्वारा बाराहाट थाना में यूडी के दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पति द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन