ePaper

बालू लोड ऑटो के धक्के से वृद्ध जख्मी, रेफर

Updated at : 29 Dec 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
बालू लोड ऑटो के धक्के से वृद्ध जख्मी, रेफर

बालू लोड ऑटो के धक्के से वृद्ध जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बेला शोभानपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह बालू लदी ऑटो के धक्के से सड़क पार कर रहे एक वृद्ध गंभीर रुप से जख्मी हो गया. परिजनों की मदद से जख्मी बेला गांव निवासी नेपाली राणा (70) को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ.अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह वृद्ध टहलकर शोभानपुर गांव के समीप सड़क पार करते हुए अपने घर आ रहा था. इसी दौरान इंगलिशमोड़ की ओर से शंभुगंज की ओर जा रहे बालू लदी ऑटो ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को धक्का मार दिया. घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी वाहन लेकर भागनेे में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन