हार्ट अटैक से नवादा जिले के 57 वर्षीय कांवरिये की मौत
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 12 Jul 2025 7:16 PM
दिल्ली में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करते थे मृतक साकेत बिहारी
प्रतिनिधि, कटोरिया (बांका). सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने के दौरान कांवरिया पथ पर सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत टंगेश्वर के समीप हार्ट अटैक से नवादा जिले के 57 वर्षीय कांवरिये की मौत हो गयी. मृतक कांवरिया की पहचान नवादा जिले के पचबट्टा गांव के राजापुर चौक निवासी चंद्रदेव सिंह के पुत्र साकेत बिहारी के रूप में हुई है. वे दिल्ली में रहकर सिक्यूरिटी गार्ड का काम करते थे. वे अपनी पत्नी व पुत्र समेत कुल चार लोगों के साथ बाबाधाम की यात्रा पर साथ निकले थे. घटना के बाद परिजनों व साथी कांवरियों में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार सुईया पहाड़ पार करने के बाद ही टंगेश्वर के समीप कांवरिया साकेत बिहारी को अचानक सीना में दर्द व चक्कर की शिकायत हुई. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सुईया स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया, फिर उन्हें ऑटो से रेफरल अस्पताल कटोरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया. बांका सदर अस्पताल से शव वाहन द्वारा उनके शव को घर पहुंचाने की व्यवस्था की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










