मिर्च खेत में पानी बहाने पर मारपीट, बाप-बेटा जख्मी

Updated at : 02 Nov 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
मिर्च खेत में पानी बहाने पर मारपीट, बाप-बेटा जख्मी

जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के कल्होड़िया गांव में मिर्च खेत का अड्डा काटकर जबरन पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव की घटना हुई

विज्ञापन

कटोरिया जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के कल्होड़िया गांव में मिर्च खेत का अड्डा काटकर जबरन पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव की घटना हुई. जिसमें एक पक्ष से पिता व पुत्र जख्मी हुए हैं. घायलों का रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डाॅ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार किया. घायलों में कल्होड़िया गांव निवासी योगेंद्र यादव (55वर्ष) व उसका पुत्र संदीप यादव (25वर्ष) शामिल हैं. घटना के संबंध में जख्मी योगेंद्र यादव ने गांव के ही गोतिया जयराम यादव, भरत यादव, तुलसी यादव व उनके परिवार की महिलाओं पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट व पथराव करने का आरोप लगाया है. जख्मी योगेंद्र यादव ने बताया कि उसके मिर्च खेत के बगल में बारिश का पानी जमा था. गोतिया के जयराम यादव ने जबरन खेत का अड्डा काट दिया. खेत में पानी घुसने से मिर्च की फसल बर्बाद हो गयी. इस संबंध में पूछने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज करते हुए पथराव किया जाने लगा. जिसमें वे लोग घायल हो गए. जमदाहा ओपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन