मधुमक्खियों के हमले से किसान गंभीर रूप से हुए घायल
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 27 Apr 2025 9:50 PM
मधुमक्खियों के हमले से किसान गंभीर रूप से हुए घायल
कटोरिया. प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत लछनाडीह गांव में रविवार को मधुमक्खियों के हमले से एक किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए. लछनाडीह गांव निवासी स्व. जगन्नाथ यादव के 65वर्षीय जख्मी पुत्र सह किसान बाबूलाल यादव को परिजनों ने गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डाॅ अमित महाजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया. परिजनों ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नदी से वापस घर लौटने के दौरान रास्ते में ही बाबूलाल यादव पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. वे किसी तरह से गिरते-दौड़ते घर पहुंचे. मधुमक्खियों के झुंड ने घर तक भी पीछा किया. फिर पुआल में आग लगाकर धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया गया. गंभीर रूप से जख्मी बाबूलाल यादव को अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










