नौ कन्याओं को दी गयी विदाई सामग्री

Updated at : 23 May 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
नौ कन्याओं को दी गयी विदाई सामग्री

आशा पायल फाउंडेशन संस्था द्वारा शुक्रवार को विवाह योग्य नौ गरीब कन्याओं को विदाई सामग्री प्रदान कर विवाह में सहयोग किया गया.

विज्ञापन

जयपुर. आशा पायल फाउंडेशन संस्था द्वारा शुक्रवार को विवाह योग्य नौ गरीब कन्याओं को विदाई सामग्री प्रदान कर विवाह में सहयोग किया गया. संस्था के बिहार झारखंड प्रभारी सह बांका जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में विवाह योग्य गरीब कन्याओं को विदाई सामग्री प्रदान कर बाल विवाह व दहेज प्रथा पर अंकुश लगाते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में कटियारी पंचायत अंतर्गत कुमरबांक गांव के सुचिंद्र यादव की पुत्री नेहा कुमारी, मनिया पंचायत अंतर्गत बनवारीडीह गांव के शंभु मलिक की पुत्री स्वीटी कुमारी, अमहारा गांव निवासी प्रवेश साह की पुत्री प्रिया भारती, सिहुलिया गांव निवासी उपेंद्र मंडल की पुत्री रानी कुमारी, हड़हार पंचायत के डुमरडीहा गांव निवासी घोल्टन दास की पुत्री आरती कुमारी, बनवारीडीह गांव निवासी रुदो मलिक की पुत्री माधुरी कुमारी, भोरसार-भेलवा पंचायत के कचनार गांव निवासी देवान हांसदा की पुत्री रिंकु हांसदा, तेतरिया गांव निवासी गोवर्धन यादव की पुत्री करिश्मा कुमारी आदि को विदाई सामग्री प्रदान की गयी. इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता कैलाश कुमार यादव, प्रशांत यादव, मोनू कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन